पटना, मार्च 17 -- बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को बढ़ रहे तापमान और लू की आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम में आपात स्थिति में संपर्क किया जा सकता है। आम लोगों से लू से बचाव करने की अपील की है। प्राधिकरण ने कहा है कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। बच्चे एवं बुजुर्ग इसका विशेष ध्यान रखें। जितना संभव हो पानी पीयें। हल्का भोजन करें एवं भोजन करके ही घर से बाहर निकलें। अधिक पानी की मात्रा वाले मौसमी फल का सेवन करें। हल्के रंग के ढीले-ढाले एवं सूती कपड़े पहनें। सिर ढंककर ही बाहर निकलें। ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन जैसे मटन, चिकेन, अंडा आदि का सेवन न करें। ज्यादा चाय-कॉफी से भी परहेज करें। जानवरों को भी छांव में रखें तथा उन्हें खूब पानी पीने दें। लू का लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.