बक्सर, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी को लेकर एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 से 26 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 42deg से 44degडिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिससे हीट वेव (लू) की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान आर्द्रता 26 से 30 प्रतिशत तक रहने की संभावना है। जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस होगा। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। यह भी पढ़ें- लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा जिसमें मुख्य रूप से कहा गया है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें और धूप में अधिक देर तक न रहें। आम की फसलों को बचाने के ...