अयोध्या, अप्रैल 14 -- अयोध्या संवाददाता। गर्मी की शुरुआत व तापमान में बढ़ोत्तरी का असर बच्चों की सेहत पर देखा जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बच्चों में डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस समय यहां भर्ती 12 बच्चों में आठ डायरिया के रोगी है। जबकि ओपीडी में आने वाले बच्चों में करीब 30 प्रतिशत बच्चों की उल्टी-दस्त की शिकायत रहती है। वहीं दूसरी तरफ मेडिकल कालेज में भर्ती 30 बच्चों में पांच को डायरिया है। डायरिया से बीमार कई बच्चे मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद ठीक हो चुके है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डा. शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम परिवर्तन के साथ-साथ खानपान की लापरवाही इसके पीछे प्रमुख कारण है। गर्मी की शुरुआत और तापमान में उतार-चढ़ाव का असर पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। ऐसे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.