फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वायु प्रदूषण के स्तर में कोई खास राहत देखने को नहीं मिल रहा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद हवा में घुले प्रदूषक कण लोगों को राहत नहीं दे रहे। फरीदाबाद का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। यह प्रदूषण की सामान्य श्रेणी है। वहीं, बल्लभगढ़ का एक्यूआई चिंता का विषय बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 235 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले एक सप्ताह से खराब श्रेणी में बना हुआ है। तीन दिन पूर्व यानी सोमवार को यहां का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया, जो उस दिन देश में सबसे अधिक था। 300 के पार पहुंचा एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस स्तर पर सांस संबंधी रोगियों, बच्चों और बुजुर्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.