तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
चंदौली, जून 11 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में पिछले दिनों मौसम में आई नरमी के बाद एक बार फिर आसमान से आग बरसने लगी है। पीडीडीयू नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है, जबकि उमस भरी हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की आवाजाही के कारण मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन धूप औ लू का असर 43 से 44 डिग्री के आसपास महसूस हो रहा था। यह भी पढ़ें- सुबह छाए रहे बादल, दोपहर बाद आसमान से बरसी आग जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से शाम चार बजे तक घरों से बाहर निकलना म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.