कानपुर, मई 30 -- कानपुर देहात,संवाददाता। बीते एक दिवस पहले बारिश के साथ तेज हवा के रुख से बदन झुलसाने वाली तपन से लोगो को राहत मिली। रात में मौसम की नरमी का असर दिन बढ़ते ही गायब हो जाता है। दिन में गर्म हवा के थपेड़े कमजोर पड़ने से लोगो को मौसम बदलाव से राहत मिली है। बारिश आंधी के बाद भी उमस का असर लोगो का चैन छीन रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। जनपद में बीते दो दिनों मे अचानक रात में मौसम एकाएक करवट बदल रहा है। यह भी पढ़ें- दिन और रात के तापमान में आई गिरावट, आंधी और बारिश की संभावना रात में तेज हवा के साथ हो रही बारिश से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। अचानक बदले मौसम के मिजाज से धूल भरी आंधी के साथ बारिश दो दिनों से जारी रहने के कारण दिन में तपन का प्रभाव कम हुआ है। रात मे...