लखीमपुरखीरी, मई 21 -- गर्मी बढ़ते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली सप्लाई को लेकर लोग बेहाल है। लोड बढ़ने से ट्रिपिंग बढ़ गयी है। ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।इसके साथ ही लो-वोल्टेज भी लोगों को रुला रहा है। लो-वोल्टेज होने से पंखा,कूलर, फ्रिज,पानी के लिए मोटर भी नहीं चल पा रहे हैं। इससे दिन के साथ लोग रात में भी हो नहीं पा रहे हैं। बुधवार को दिन में और बीती रात भर शहर में संचालित गढ़ी पावर हाउस, नई बस्ती, कलक्ट्रेट, छाउछ पावर हाउस का लोड बढ़ गया है। इसके चलते नई बस्ती के फीडर, बस अड्डा रोड, आवास विकास, खीरी और गढ़ी के फीडर एक, दो,तीन के साथ ग्रामीण क्षेत्र के फीडर भी ओवर लोड हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में हांफ रहे बिजली घर, कटौती से बिलबिलाए उपभोक्ता इसके चलते हो रही बिजली सप्लाई पर लो-वोल्टेज हो जा रहा है। ईई शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भ...