लातेहार, मार्च 15 -- बेतला, प्रतिनिधि। इनदिनों चढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण पीटीआर से प्रवासी पक्षियों ग्रे हॉर्नबिल, इंडियन,पैराकिट,बी ईटर आदि की घर वापसी शुरू हो गई। पीटीआर के बेतला रेंज स्थित पलामू किला परिसर के कमलदहझील से शनिवार को कई प्रवासी पक्षियों को वापस जाते देखा गया। इसबारे में बेतला में पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि बर्फीले प्रदेशों में खासकर ठंड के मौसम में तापमान में अधिक गिरावट आने से ठंड से बचने के लिए हरेक वर्ष ठंड के शुरुआती दौर में ही नॉर्थ पोल,साइबेरियन,मध्य एशियाई, तिब्बती आदि माइग्रेटी पक्षियों का पीटीआर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचना शुरू हो जाता है।वहीं ठंड के खत्म होते ही पुनः उनकी घर वापसी होनी शुरू हो जाती है। यही वजह है कि दिनोंदिन तापमान में बढ़ोतरी होने से पलामू किला के कमलदहझील सरीखे अन्य कई जगहों से प्रव...