तापमान कम, फिर भी उमस ने छुड़ाए पसीने
बुलंदशहर, जून 1 -- मौसम के बदलते मिजाज ने जिलेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद लोगों को उम्मीद थी कि नौतपा और जेठ की इस तपिश से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन इसके उलट हवा में घुली नमी ने लोगों को पसीना-पसीना कर दिया। सोमवार को सुबह से ही सूर्यदेव के तल्ख तेवर देखने को मिले, जिसने दोपहर होते-होते लोगों को पूरी तरह बेहाल कर दिया। सोमवार सुबह से गर्मी में हाल-बेहाल रहा। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर तेज होता गया। दोपहर के समय तापमान कम होने के बाद भी आसमान से बरसती आग ने झुलसा दिया। गर्मी से बचाव को लेकर लोग विभिन्न उपाय करते रहे, लेकिन गर्मी में राहत नहीं मिल सकी। हवा थमी होने और उमस (ह्यूमिडिटी) का ग्राफ बढ़ने के कारण लोगों के शरीर से पसीना नहीं रूका। आलम यह था कि घरों में चल रहे पंखे और कूलर भी गर्मी के आगे पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.