शामली, मार्च 3 -- जिले में तापमान अनुकूल होते ही लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने रुके हुए सड़क निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू कर दिया है। पिछले कुछ समय से मौसम में अत्यधिक ठंडक और तापमान में गिरावट के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए थे। सड़क निर्माण के लिए न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान आवश्यक होता है, ताकि डामर और अन्य निर्माण सामग्री सही तरीके से सेट हो सके और सड़क की गुणवत्ता प्रभावित न हो। जिले में तापमान में सुधार आने के बाद अब जिले के प्रमुख मार्गों पर कार्य तेज कर दिया गया है। शामली-दुल्लाखेड़ी मार्ग, गंदेवड़ा संगम मार्ग सहित सहारनपुर, गंगोह और नकुड़ को जोड़ने वाले अन्य मार्गों पर पहले से रुका हुआ निर्माण कार्य दोबारा गति पकड़ चुका है। इन मार्गों पर लंबे समय से मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जो ठंड के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.