जौनपुर, मार्च 13 -- जौनपुर, संवाददाता। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में गुरुवार को न दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान "अणु से पारिस्थितिकी तंत्र तक: स्थायी संसाधन प्रबंधन के माध्यम से वैश्विक सुरक्षा विषय पर चर्चा हुई।मुख्य अतिथि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रो. संजीव सिंह ने कहा कि यदि प्रकृति का तापमान अनियंत्रित रूप से बढ़ता है तो यह मानवता के लिए विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। भारतीय संस्कृति में सदैव विश्व कल्याण की भावना निहित रही है, इसलिए हमें केवल अपने तक सीमित न रहकर समग्र विश्व के हित के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नहीं सोचना चाहिए कि यदि कहीं और संकट उत्पन्न हो रहा है तो उसका प्रभाव हम पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि आज की दुनिया परस्पर जुड़ी हुई है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.