मथुरा, मार्च 31 -- बाजना (मथुरा)। थाना नौहझील के अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने लिखे सुइसाइड नोट में किसी परिजन को परेशान न करने की अपील करते हुए कहा कि उसकी शादी वाले रुपयों से भाई की जमानत करा लेना। उसने यह कदम कुछ लोगों द्वारा दिये जाने वाले ताने को लेकर उठाया है। पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी के मध्य पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। नौहझील क्षेत्र के एक गांव निवासी करीब 15 वर्षीय किशोरी ने रविवार देर रात गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इसकी सुबह करीब पौने पांच बजे जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष नौहझील सोनू कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने जांच को नमूने कलेक्ट किय...