मुरादाबाद, जुलाई 1 -- महिला ने लगातार तानों और प्रताड़ना से तंग होकर डेढ़ माह पूर्व आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेढ़ माह पूर्व नगर के एक तालाब से महिला का शव बरामद हुआ था जबकि उसकी बेटी तालाब के किनारे बैठी पाई गई थी। नगर के मोहल्ला नई बस्ती बहेड़ावाला वार्ड नंबर-7 निवासी नसीम अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री गुलचमन का निकाह 19 नवंबर 2023 को वार्ड नंबर-7 निवासी अब्बास के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति अब्बास और उसके परिवार के लोग गुलचमन को लगातार ताने देकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पति अक्सर उसे अपमानित करता था। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि नसीम अहमद के दूसरे दामाद शमशाद ने अब...