नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- एक कहावत है कि लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। अगर आपने अपनी मंजिल तय कर ली है और उसे पाने के लिए आप दिन राह मेहनत और कोशिश करते हैं, तो एक ना एक दिन आपको लक्ष्य जरूर हासिल हो जाएगा। एक ऐसी ही कहानी है गोरखपुर के रहने वाले विपुल पांडे की। जिन्होंने साल 2024 की यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल और असिस्टेंट कमिश्ननर बनकर अपना लोहा भी मनवाया। लेकिन विपुल पांडे के लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। इस सफलता से पहले वो यूपीएससी, पीसीएस समेत कई परीक्षाओं में फेल हो चुके थे।यहां तक कभी तो सफलता एकदम पास आकर भी चली गयी। यानी उनका चयन महज कुछ अंकों से भी रह जाता। लेकिन कहते हैं कि अगर इरादें मजबूत हो, तो किस्मत पलटी जा सकती है। लेकिन इनकी किस्मत तब पलटी जब लोग इनकी योग्यता पर सवाल उठा...