ताने देती थी मां, इसलिए गला घोंटकर मार डाला
मेरठ, मार्च 29 -- बेटे की हत्या और पत्नी के छोड़ने के ताने से आजिज होकर संजय दास ने शनिवार सुबह अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। यह बात आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कही। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का गांव में अंतिम संस्कार दिया गया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को अकबरपुर गढ़ी की बंगाली कालोनी में निर्मला (उम्र 50 वर्ष) की उसके ही छोटे बेटे संजय दास ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। दिनभर आरोपी लोगों को हार्टअटैक से मौत होने की बात कहकर गुमराह करता रहा। रात में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में बड़े बेटे विपुल ने अंतिम संस्कार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.