गिरडीह, अगस्त 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की मांग कर रहे युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। उक्त बातें बाबूलाल ने शनिवार को नये परिसदन भवन में प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के झंडा मैदान में 21 अगस्त की शाम को सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन की तैयारी कर रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया मारपीट सुनियोजित था। अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर जुटे युवाओं के साथ हुई झड़प व मारपीट बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के झंडा मैदान, रामगढ़ व रांची में युवाओं के साथ हुई घटना अचानक की नहीं थी। इसकी पटकथा हेमंत सोरेन ने 18 अगस्त को ही लिख दी थी। बाबूलाल मर...