बरेली, जनवरी 1 -- सपा कार्यालय पर बुधवार को लोकबंधु राजनारायन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि लोकबंधु राजनारायन ने सत्ता के दमन तानाशाही और लोकतंत्र के गला घोंटने वाली नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने यह साबित किया कि जब सत्ता निरंकुश होती है, तब जनआंदोलन ही लोकतंत्र की रक्षा करते हैं। रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए आज भी अन्याय और भेदभाव के खिलाफ मजबूती से खड़ी है। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, मो. मुस्ताक अहमद, बृजेश श्रीवास्तव, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, राम नाथ पटेल, हरविंद्र पटेल, संजीव कश्यप, गंगा सिंह यादव, राजू पटेल, विक्रम कश्यप, सुरेंद्र सोनकर रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.