भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी कॉलेज के उर्दू विभाग और आकाशवाणी भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कॉलेज परिसर में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपो महतो और उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. एमएस खालिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।​इस प्रतियोगिता के लिए समसामयिक विषय चुने गए थे, जिनमें 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)', 'सोशल मीडिया का युवाओं पर प्रभाव', 'वर्तमान समय में युवाओं में उर्दू की स्थिति' और 'रेडियो का समाज के विकास में योगदान' शामिल थे। प्रतियोगिता में कुल 10 प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। डॉ. अख्तर आजाद और डॉ. पुष्प कुमार राय ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- करीम सिटी कॉलेज और आकाशवाणी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में भाषण प्रतिय...