प्रयागराज, मार्च 14 -- ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के विधि विभाग में भारतीय आपराधिक न्याय प्रणाली पर राष्ट्रीय संगोष्ठी हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य आपराधिक न्याय व्यवस्था की चुनौतियों और संस्थागत जिम्मेदारियों पर विमर्श करना था। मुख्य वक्ता न्यायमूर्ति विनीत कोठारी ने नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर चर्चा की। न्यायमूर्ति राजेश टंडन और पूर्व डीजीपी प्रबोध कुमार ने भी अपने अनुभव साझा किए। संगोष्ठी में छात्रों के साथ संवाद सत्र भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में तात्कालिक प्रतियोगिता में रणधीर विजेता रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...