भागलपुर, मार्च 11 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता तातारपुर थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में रहने वाले 38 साल के मुरारी चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मकान के कमरे से सोमवार को उसका शव बरामद किया गया। उसके शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर बताया गया कि सोमवार को पानी खत्म होने के बाद मकान के अन्य किराएदार जब मोटर चलाने के लिए कहने को मुरारी के पास गए तो उसने दरवाजा नहीं खोला। संदेह होने पर पुलिस को सूचित किया गया। दरवाजा तोड़ने पर मुरारी कमरे में मृत पाया गया। मुरारी के बारे में बताया गया कि वह अविवाहित था। भाभी और भतीजे के साथ रहता था। दो मार्च को उसकी भाभी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया है कि मुरारी को हार्ट की समस्या थी। तातारपुर थानेदार ने बताया कि...