भागलपुर, फरवरी 11 -- प्रखंड के प्यालापुर पंचायत अंतर्गत विशाल गांव के उत्तरी बहियार में मंगलवार की दोपहर एक विशाल अजगर ताड़ के पेड़ पर चढ़ गया। मवेशी और चारा काट रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। एक युवक ने जोश में ताड़ का पेड़ काटना शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे में पेड़ गिरा दिया गया। पहले से जाल लेकर खड़े लोगों ने आठ-नौ फीट लंबे अजगर को बड़ी मशक्कत से पकड़ा। इस बीच वन विभाग की रेस्क्यू टीम पहुंची और तकनीक से अजगर को बक्से में बंद किया। वन रक्षी राकेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी टीम गई थी लेकिन सफलता नहीं मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.