बिहारशरीफ, जून 12 -- हिलसा थाना क्षेत्र के जूनियार गांव में हुआ हादसा हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जूनियार गांव में गुरुवार की शाम ताड़ से गिरकर अधेड़ जख्मी हो गये। इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी। मृतक 50 वर्षीय विजय चौधरी थे। उनकी मौत से गांव में कोहराम मच गया। हालांकि, पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गयी है। परिजनों ने बताया कि शाम को गांव से बाहर बड़ीबाग खंधा में ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने गये थे। संतुलन बिगड़ने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर किया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उनकी मौत हो गयी। दोपहर बाद उनका शव गांव लाया गया। उनकी मौत से पत्नी, तीन पुत्र व परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा ...