ताड़ी देने से मना करने पर दंपती को पीटा
मुजफ्फरपुर, मई 23 -- गायघाट,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरवारा गांव में शनिवार को ताड़ी नहीं देने पर दंपती की पिटाई कर दी। जख्मी उत्तिम पासवान व उनकी पत्नी शांति देवी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दंपती ने गायघाट थाना में आवेदन दिया है। इसमें भरतनगर निवासी अंबोज राय को आरोपित किया है। शांति देवी ने पुलिस को बताया कि पति शनिवार को दरवाजे पर लगे ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतार रहे थे। इसी दौरान आरोपित पहुंचा और जबरन ताड़ी मांगने लगा। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। बचाने पहुंचे उत्तिम पासवान की पिटाई कर दी। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित फरार हो गया। करीब छह माह पूर्व भी आरोपित ने मारपीट की थी। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.