समस्तीपुर, मार्च 5 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की रोहुआ पूर्वी पंचायत के लडुआरा गांव में होली के दिन बुधवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव के मोहन मांझी के 23 वर्षीय पुत्र सोनू मांझी के रूप में की गई। घटना के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना पहुंचकर घेराव किया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि सोनू मांझी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार होली के दिन वह किसी काम से घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान ताड़ी दुकान के पास एक गड्ढे में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.