छपरा, मई 16 -- भेल्दी थाने के तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर की है घटना पुलिस ने युवक को थाने पर लाकर कर रही है पूछताछ फोटो- 10 भेल्दी थाने के वैद्यनाथपुर में शनिवार को 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ा एक युवक 11 भेल्दी के तरवार वैद्यनाथपुर में शनिवार को 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ा युवक व और नीचे उसे देखने के लिए जुटी भीड़ भेल्दी, एक संवाददाता। भेल्दी थाने के तरवार टोले बैजनाथपुर चंवर में शनिवार को एक युवक ताड़ी के नशे में 33 हजार के बिजली टावर पर चढ़ गया। वह नीचे उतरने का नाम नहीं ले रहा था जिससे भेल्दी थाने की पुलिस और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी। करीब तीन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन व बिजली कम्पनी के कर्मियों ने नीचे उतारा। टावर पर चढ़ा युवक दिनेश राय भेल्दी थाने के स्व.शंभू राय का पुत्र बताया जाता है। यह भी पढ़ें-...