मुंगेर, मई 8 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार सुबह ताड़ के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान गिरने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। ताड़ के ऊंचे पेड़ पर चढ़कर काम कर रहे मजदूर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और जमीन पर आ गिरा। कमर में रखी धारदार छेवनी से उसका कान कट गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। घायल मजदूर की पहचान कजलु चौधरी के रूप में हुई है। वह लखीसराय जिला अंतर्गत कजरा लखना गांव का रहने वाला है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- ट्रक व हाईवा की टक्कस में यूपी का चालक जख्मी प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। घायल की पत्नी ने बताया कि कजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.