ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर पुरानी पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मांग
गाजीपुर, जून 28 -- गाजीपुर, संवाददाता। लगभग 146 वर्ष पुराने ऐतिहासिक ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पर सुबह और शाम दो फेरे पैसेंजर ट्रेनों के पुनः संचालन की मांग तेज हो गई है। फरवरी 2023 में इस रूट पर पैसेंजर सेवाएं बंद होने के बाद नये स्टेशन से पैसेंजर ट्रेन संचालित हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों और जिला मुख्यालय आने-जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ताड़ीघाट निवासी और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रकाश गौतम ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र सौंपकर दिलदारनगर-पुराने ताड़ीघाट रेलखंड पर सुबह और शाम दो सेट पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नए तारीघाट स्टेशन तक पहुंचने के लिए लोगों को सात से दस किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है और वहां तक सीधी सड़क भी उपलब्ध नहीं है। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.