गाजीपुर, अगस्त 11 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। 38 किलोमीटर लंबे इस हाईवे पर छह स्थानों को दुर्घटना बहुल क्षेत्र यानी हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है। इन सभी स्थानों पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। अधिकारियों के अनुसार, हॉट स्पॉट वाले क्षेत्रों में विशेष सड़क सुरक्षा साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्र में प्रवेश से पहले सतर्क किया जा रहा है। बोर्डों पर गति सीमा के साथ आपातकालीन हेल्पलाइन, संबंधित थाने, एंबुलेंस और अस्पतालों के संपर्क नंबर भी दर्ज किए गए हैं। करीब 245 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह हाई...