अल्मोड़ा, फरवरी 2 -- सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत ताड़ीखेत में शिविर लगा। विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया। 1123 लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 468 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 248 का मौके पर निस्तारण हुआ। प्रमाणपत्रों के 77 आवेदन भरवाए गए। विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। वहीं, सल्ट की न्याय पंचायत क्वेराला में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने शिकायतों का निस्तारण कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.