अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- अल्मोड़ा। संगठित और अनुशासित पार्टी भाजपा के दो नेताओं के बीच मंच में खुलकर कलह सामने आ गई। पूर्व विधायक महेश नेगी और 2022 में उनका टिकट काटने वाले भाजपा प्रत्याशी अनिल शाही के बीच नोकझोंक हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामला इतना आगे निकल गया कि प्रशासनिक अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। इससे भाजपा के ही कार्यकर्ता असहज नजर आए। ताड़ीखेत में सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा नेता और कार्यकर्ता उत्साहित थे। कार्यक्रम में अच्छी भीड़ भी जुटी। यहां तक कि सीएम ने मंच से यह तक कह दिया कि जितनी भीड़ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान नहीं जुटी, उससे पांच गुना ज्यादा भीड़ जुटी है। सीएम के मंच पर आने से पूर्व दो नेताओं के बीच अदावत खुलकर सामने आ गई। पूर्व विधायक महेश नेगी और अनिल शाही में नोकझोंक का वीडियो वायरल हो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.