अल्मोड़ा, अप्रैल 16 -- रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक में धूराफाट की बड़ी आबादी को जोड़ने वाली ताड़ीखेत-ऊंणी सड़क के बदहाल होने से वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। लोगों को नौ से 10 किमी अतिरिक्त घूमकर गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। आपदा के कारण सड़क बुरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इसके अलावा गुम्टा-जालीखान सड़क में भी भू-धंसाव का खतरा बना हुआ है। ताड़ीखेत से धूराफाट के नौघर, मंडलकोट, विशालकोट, लछीना, मनारी, नावली, बिल्लेख, शिशुवा, दियालेख को जोड़ने के लिए आठ वर्ष पूर्व ऊंणी सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन डामरीकरण आज तक नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- उत्तरौड़ा-लीली सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...