भागलपुर, जनवरी 23 -- सन्हौला, संवाद सूत्र लेट्स इंस्पायर बिहार के संरक्षक आईपीएस विकास वैभव का शुक्रवार को ताड़र में स्वागत किया गया। उन्होंने शिव शक्ति मंदिर सन्हौला में माथा टेका। उन्होंने लोगों से बिहार के विकास में उद्यमिता पर बल दिया। उन्होंने जाति और धर्म को छोड़ कर वंचित और पिछड़ा वर्ग के विकास पर बल दिया। विकास वैभव ने भागलपुर टेक्नोमिशन के निदेशक और ग्रामीण ई. अंशु सिंह द्वारा नवनिर्मित काली स्थान और दुर्गा स्थान का भी उद्घाटन किया। अंशु सिंह ने कहा कि उद्यमता पर काम कर ताड़र पंचायत का स्वरूप बदलने का उन्होंने संकल्प लिया है। धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.