भागलपुर, मई 24 -- सन्हौला, संवाद सूत्र। ताड़र कॉलेज में यूजी सेमेस्टर 5 सत्र 2023-2027 के सभी छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप का पहला डेमो क्लास मंगलवार से शुरू हो गया। प्राचार्य प्रो. विशेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि 24 मई बुधवार से ऑनलाइन इंटर्नशिप क्लास प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि यह क्लास प्रतिदिन चार चार घंटे, कुल 60 घंटे की होगी। उन्होंने बताया कि इस ऑनलाइन क्लास में सभी छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...