भागलपुर, जनवरी 25 -- सन्हौला, संवाद सूत्र ताड़र कॉलेज की छात्रा ब्यूटी कुमारी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के लाल किला पर आयोजित झंडोत्तोलन परेड में भाग लेंगी। ब्यूटी कुमारी भागलपुर ग्रुप की 23 बिहार बटालियन की कैडेट है। दानापुर के कैंप से ही देश स्तरीय टीम के लिए उसका चयन हुआ। ब्यूटी ने बताया कि परेड में भाग लेने को लेकर वह बहुत उत्साहित है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि ताड़र कॉलेज से गणतंत्र दिवस के परेड में भाग लेने वाली ब्यूटी कुमारी पहली छात्रा है। ब्यूटी की मां प्रतिमा सिन्हा और पिता प्रफुल्ल कुमार सिन्हा ने बताया कि हमलोगों को अपनी बेटी पर गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.