सीतापुर, नवम्बर 26 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा के रमनगरा पारा कुटी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में मंगलवार को ताड़का वध का मंचन हुआ। वहीं, रासलीला में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनकर लोग भाव विभोर हो गये। संकट मोचन मंदिर में आयोजित सात दिवसीस रामलीला व रासलीला महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। पांचवे दिन के मंचन में दिखा कि महर्षि विश्वामित्र द्वारा किये जा रहे यज्ञ अनुष्ठान को राक्षस पूरा नहीं करने दे रहे हैं। महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ के पास आकर कहा हमें राम और लक्ष्मण चाहिए। राक्षस हमेशा हमारे यज्ञ में बाधा डालते है और यज्ञ को पूरा नहीं होने देते। इसलिए हम राम को अपने साथ ले जाना चाहते हैं ताकि वह हमारे यज्ञ तथा अनुष्ठानों रक्षा कर सकें। आश्रम जाते वक्त रास्ते में राक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.