सहारनपुर, मार्च 30 -- नकुड़। श्री रामलीला महोत्सव के तीसरे दिन ताड़का वध व अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शनिवार रात्रि तीसरे दिन के मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज चौहान, धर्मेंद्र राणा, आदित्य राणा व रामलीला मंडल पदाधिकारियों ने किया। ताड़का वध, अहिल्या उद्धार की लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। श्री रामलीला महोत्सव समिति अध्यक्ष अक्षय गोयल, महामंत्री गौरव सिंघल, कोषाध्यक्ष साहिल सिंघल ने व्यवस्थाओं का संचालन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.