चम्पावत, अप्रैल 11 -- जगदीश राय, लोहाघाट। गल्लागांव में रामलीला जारी है। दूसरे दिन ताड़का वध से लेकर राम-सीता मिलन तक की लीला का मंचन किया। राम के पात्र विनोद अधिकारी, लक्ष्मण के हिमांशु धौनी, सीता के मयंक बोरा अहिल्या के दीपक, जनक के ललित मोहन चतुर्वेदी ने शानदार अभिनय किया। इससे पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी ने रामलीला का शुभारंभ किया। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष संजय जोशी, शेखर तिवारी, भवान कालाकोटी, प्रकाश अधिकारी, शंकर बोहरा, नवीन जोशी, मुकेश जोशी, योगेश ओली ,हरीश चतुर्वेदी ,मंटू ओली, अखिलेश ओली, रंजीत बोहरा, दीपक बोहरा, दीपक तड़ागी ने सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...