आगरा, सितम्बर 27 -- युवा शक्ति में विश्व पर्यटन दिवस का क्रेज रविवार को फतेहपुर सीकरी में नजर आया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने डॉ.बीआर आंबेडकर विवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान और दयालबाग विश्वविद्यालय के 60 स्टूडेंट्स को फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह ने डिजिटल तकनीक और एआई के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारी, प्रचार-प्रसार और पर्यटकों के अनुभव को नए स्तर पर लाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्यटन को नया रूप देने के लिए डिजिटल एजेंडा का मजबूत होना काफी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चलाया स्वच्छता अभियान ललित कला संस्थान के विद्या...