हाथरस, फरवरी 10 -- सादाबाद|रविवार को आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित ताज मैराथन में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 किलोमीटर की दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने यह दूरी 2 घंटे 3 मिनट में पूरी कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में देश-विदेश से आए धावकों ने हिस्सा लिया। मोहन सिंह आर्य की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। आयोजन समिति की ओर से विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.