ताज में बिछड़े बुजुर्ग, मासूम और महिला पर्यटक को परिजनों से मिलाया
आगरा, अगस्त 8 -- शनिवार को ताजमहल देखने आए पर्यटकों के लिए पुलिस की त्वरित मदद उस समय राहत बन गई, जब अलग-अलग घटनाओं में बिछड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग, दो वर्षीय मासूम और छत्तीसगढ़ की महिला पर्यटक को ताज सुरक्षा पुलिस ने तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया। मध्य प्रदेश के हरदा से ताजमहल देखने आए शाहिद का परिवार स्मारक देखने के बाद पश्चिमी गेट से बाहर निकला। जबकि शाहिद के 70 वर्षीय पिता नौशाद दो वर्षीय पोते रिहान को साथ लेकर भूलवश पूर्वी गेट की ओर निकल गए। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चला तो उन्होंने लगभग दो घंटे बाद पश्चिमी गेट पर तैनात ताज सुरक्षा पुलिस के उप निरीक्षक शिवराज सिंह को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दोनों को खोजकर परिजनों से मिलाया। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर से ताजमहल देखने आए शिवराज कुमार की पत्नी देवी कुमारी स्मारक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.