नई दिल्ली, फरवरी 18 -- आगरा देसी और विदेशी पर्यटकों के घूमने की पसंदीदा जगहों में से एक है। लेकिन इस बार आकर्षण का कारण सिर्फ ताजमहल ही नहीं बल्कि यहां आयोजित होने वाला ताज महोत्सव 2026 है। दुनिया के सात अजूबों में से एक, ताजमहल की छांव में शुरू होने वाला 'ताज महोत्सव 2026' अपनी पूरी भव्यता के साथ सज चुका है। बता दें, ताज महोत्सव 18 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक, फतेहाबाद रोड पर स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास खुले मैदान में आयोजित किया गया है। यह महोत्सव प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो शिल्पकारी के बारीक काम, ढोलक की थाप पर थिरकते लोक कलाकारों और लजीज हिंदुस्तानी जायकों के शौकीन हैं, तो यकीन मानिए अगले 10 दिन आपके लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाले हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.