ताज पर जलाभिषेक केस में दो सितंबर को होगी सुनवाई
आगरा, अगस्त 12 -- ताजमहल /तेजोमहालय में सावन माह में जलाभिषेक/ दुग्धाभिषेक एवं अन्य त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर चल रहे मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन सात रजत शुक्ला की कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए दो सितंबर नियत की है। मामले की पत्रावली पूर्व में लघुवाद न्यायालय में चल रही थीं। वहां से पत्रावली स्थानांतरित होकर इस अदालत में आई हैं। वादी अजय तोमर ने 23 जुलाई 2024 को वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से वाद दायर किया। इसमें ताजमहल को तेजोमहालय मान सावन माह समेत अन्य त्योहारों पर जलाभिषेक करने को याचिका की थी। अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बताया कि 24 सितंबर 2024 को इब्राहिम हुसैन जैदी ने अधिवक्ता के माध्यम से पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। जिस पर अभी सुनवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.