ताज पर जलाभिषेक केस की पत्रावली स्थानांतरित, 12 अगस्त को होगी सुनवाई
आगरा, जुलाई 9 -- ताजमहल/तेजोमहालय में जलाभिषेक/दुग्धाभिषेक एवं अन्य त्योहारों पर पूजा अर्चना की मांग को लेकर चल रहे मामले में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। मामले में अब अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन सात रजत शुक्ला की कोर्ट में 12 अगस्त को सुनवाई होगी। मामले की पत्रावली लघुवाद न्यायालय से अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन सात की अदालत में स्थानांतरित की गई है। वादी अजय तोमर ने 23 जुलाई 2024 को वरिष्ठ अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर के माध्यम से वाद दायर किया। इसमें ताजमहल को तेजोमहालय मान सावन माह समेत अन्य त्योहारों पर जलाभिषेक करने को याचिका की थी। अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर ने बताया कि 24 सितंबर 2024 इब्राहिम हुसैन जैदी ने अधिवक्ता के माध्यम से पक्षकार बनने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया था। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण : हाईको...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.