आगरा, जुलाई 2 -- नेशनल हाइवे-19 के सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर को हादसा हुआ है। ताजमहल देखने आए सैलानियों की गाड़ी को डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। कार में दो महिला, दो पुरुष सहित बच्चे सवार थे। आरोप है कि डंपर चालक करीब 100 मीटर कार को खींचकर ले गया। मेट्रो निर्माण के कारण ट्रक को निकलने के लिए जगह नहीं मिली। चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में पर्यटक काफी परेशान हुए। करीब दो घंटे तक यातायात रेंगता रहा। घटना गुरुवार दोपहर करीब 11.30 बजे की है। यह भी पढ़ें- Jamui News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं,भीषण सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत, 4 गंभीर मसूरी, गाजियाबाद निवासी रिहान अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे। स्विफ्ट कार में दो पुरुष, दो महिला और चार छोटे-छो...