आगरा, मार्च 22 -- रविवार को ताजमहल घूमने आये पर्यटक की पत्नी का बैग ऑटो में छूट जाने की सूचना पर जीआरपी थाना आगरा कैंट पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग पर्यटक को सुपुर्द किया। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि पूर्वी चम्पारण बिहार निवासी पर्यटक ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ताजमहल देखने आया है। मेरी पत्नी का बैग जिसमें 11 हजार रुपये, कपड़े, मोबाइल फोन व कास्मेटिक का सामान था ऑटो में छूट गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही करते हुये ऑटो स्टैण्ड पर ऑटो चालक के माध्यम से जानकारी कर बैग तलाश कर पर्यटक व उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.