ताजुश्शरिया की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी पर विरोध, कार्रवाई की मांग
बरेली, मई 11 -- दरगाह आला हजरत से जुड़े धर्मगुरु ताजुश्शरिया की शान में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मोईन अख्तर ने कोतवाली थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जहांगीर अशरफ नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां पोस्ट की हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। तहरीर में कहा गया है कि पोस्ट और वीडियो से समाज में तनाव फैलने की आशंका है। शिकायतकर्ता ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संबंधित फेसबुक अकाउंट और वीडियो लिंक हटाने की भी अपील की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.