जहानाबाद, मार्च 24 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता प्रखंड के टेहटा पीरगंज में ताजुल फरीद फाऊंडेशन बिहार की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाउंडेशन के सदस्यों का चुनाव किया गया। जिसमें सर्व समिति से सरवर अंसारी को अध्यक्ष चुना गया, सचिव के रूप में जसीम अख्तर और परवेज आलम को कोषाध्यक्ष अध्यक्ष चुना गया। वहीं पांच सदस्यों का चुनाव किया गया जिसमें जावेद आलम, रुस्तम अंसारी, फैयाज आलम, वकील अंसारी, छोटू आलम शामिल हैं। बैठक के बाद सदस्यता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। सभी सदस्यों को कमेटी में 500 रूपए प्रति वर्ष रसीद कटवाने की अपील किया गया। ताकि जमा राशि से गरीब लोगों को मदद किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.