ताजियों पर चढ़ी मन्नती मेहंदी, यौम ए आशूरा आज
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। यौम ए अशूरा से एक दिन पहले इमाम चौक पर ताजिए रखे गए। ताजियों पर मन्नती मेंहदी चढ़ाई गई। फातिहा, जलसा, और मन्नतों और मुरादों का दौर चलता रहा। इस मौके पर मार्शिये पढ़े जाते रहे। इमाम चौक पर रखे ताजियों से देर रात तक रौनक रही। शहर से लेकर कस्बों में घरों से ताज़िए इमाम चौक पर रखे गए। इमाम चौक पर रखे ताजियों की जियारत करने वालों की भीड़ रही। इमाम हुसैन के चाहने वालों ने पहुंचकर ताजियो पर मन्नती मेंहदी चढ़ाते रहे और मन्नतें मुरादें मांगते रहे। देर रात तक इमाम चौक और इमाम चौक वाले रास्ते गुलजार बने रहे। इस मौके पर जगह जगह हलीम और शर्बत की सबील लगाई गई। कर्बला में शहीद इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया जाता रहा। ताजियों की जियारत की जाती रही। भीकमपुर, नखास, अमेठी, बंगशपुरा, भावटोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.