ताजियों और अखाड़ों के जुलूस में उमड़ा जनसैलाब
रुडकी, जून 26 -- रुड़की, संवाददाता। बलिदान, धैर्य, त्याग और सौहार्द के प्रतीक मोहर्रम के अवसर पर नगर में ताजियों व अखाड़ों के पारंपरिक जुलूस अदब-ओ-एहतराम के साथ शुक्रवार को निकाले गए। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस मुख्य बाजार से नहर पुल और देर शाम अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां जगह-जगह सबील लगाकर सभी समुदायों के लोगों ने शर्बत व ठंडे पानी की बोतलें बांटीं। इमली रोड माहिगिरान इमामबाड़े से शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने मातम, नोहाख्वानी व मरसियों के साथ ताजिया निकाला और कर्बला पहुंचकर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- गोला में चौकों पर सजे ताजिए यह भी पढ़ें- इमाम हुसैन की याद में निकाला ताजियों का जुलूस, यह भी पढ़ें- गोला में चौकों पर सजे ताजिए
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.