बरेली, जून 24 -- शीशगढ़।मंगलवार को कस्बे में मुहर्रम पर ताजियेदारों द्वारा मेहंदी का जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। उप निरीक्षक दुष्यंत कुमार ने बताया कि जुलूस मोहल्ला पड़ाव से शुरू हुआ और बिलासपुर अड्डे से वापस आकर मोहल्ला पड़ाव पर समाप्त होगा। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह कस्बे में भ्रमण शील रहे और पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र का फीडबैक लिया l यह भी पढ़ें- ताजियेदारों ने निकाला मेहंदी का जुलूस यह भी पढ़ें- मुहर्रम को लेकर नवीनगर में पुलिस का फ्लैग मार्च यह भी पढ़ें- मोहर्रम की सातवीं का जुलूस निकाला गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...